गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे का सूखना या पीला पड़ना आम बात है.
लेकिन घर में रखी एक साधारण पीली चीज आपकी तुलसी को फिर से हरा-भरा बना सकती है.
यह पीली चीज कोई और नहीं बल्कि हल्दी है, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है.
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पौधे को बीमारियों से बचाते हैं.
गर्मी में तुलसी की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, ऐसे में हल्दी बहुत फायदेमंद होती है.
एक चुटकी हल्दी को पानी में मिलाकर तुलसी के पौधे की मिट्टी में डाले.
इससे मिट्टी में फंगस और कीड़े-मकोड़ों की समस्या कम होती है.
हल्दी पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करती है और उसे हरा-भरा बनाती है.