बीटरूट लिप बाम बनाने की विधि

(Photos Credit: Unsplash)

आपके लिए घर पर बना बीटरूट लिप बाम एक अच्छा विकल्प हो सकता है. 

बीटरूट में मौजूद पिगमेंट होंठों को हल्का गुलाबी टिंट देने में मदद करता है, जबकि नारियल तेल और वैसलीन या शीया बटर होंठों को मॉइस्चराइज रखते हैं.

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा चुकंदर कद्दूकस करके उसका 1 चम्मच रस निकाल लें. 

अब एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच वैसलीन या 1 बड़ा चम्मच शीया बटर और 1 छोटा चम्मच नारियल तेल डालें. इसे डबल बॉयलर की मदद से हल्का पिघला लें.

अब इसमें बीटरूट का रस मिलाकर अच्छी तरह चलाएं. चाहें तो 2–3 बूंद विटामिन E ऑयल भी मिला सकते हैं. 

मिश्रण को एक छोटे साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में 30-40 मिनट के लिए रख दें.

जमने के बाद आपका होममेड बीटरूट लिप बाम तैयार है.

नोट-यहां बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Next