(Photos Credit: unsplash)
बाजार का रोज वॉटर कई बार केमिकल और प्रिजर्वेटिव से भरा होता है. घर पर बना रोज वॉटर ज्यादा शुद्ध और त्वचा के लिए सुरक्षित होता है.
(Photos Credit: unsplash)
2 कप ताजी देसी गुलाब की पंखुड़ियां और 2 कप साफ पानी लें. ध्यान रखें कि गुलाब पर किसी तरह का केमिकल या स्प्रे न लगा हो.
(Photos Credit: unsplash)
पंखुड़ियों को ठंडे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें. इससे धूल-मिट्टी और अशुद्धियां निकल जाएंगी.
(Photos Credit: unsplash)
एक स्टील के बर्तन में पंखुड़ियां डालकर पानी मिला दें. पानी इतना ही रखें कि पंखुड़ियां पूरी तरह डूब जाएं.
(Photos Credit: unsplash)
अब बर्तन को धीमी आंच पर गर्म करें. पानी को उबलने नहीं, सिर्फ हल्का सिमर होने दें.
(Photos Credit: unsplash)
10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक पंखुड़ियों का रंग हल्का न पड़ जाए. इस दौरान गुलाब की खुशबू और गुण पानी में घुल जाते हैं.
(Photos Credit: unsplash)
गैस बंद करके मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. जल्दीबाजी में इसे गर्म अवस्था में न छानें.
(Photos Credit: unsplash)
एक साफ मलमल के कपड़े या महीन छलनी से पानी छान लें. अब इसे कांच की साफ बोतल में भर दें.
(Photos Credit: unsplash)
बिना प्रिजर्वेटिव वाला यह रोज वॉटर लगभग 7-10 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
(Photos Credit: unsplash)