(Photos Credit: Social Media)
हर कोई चाहता है कि उसकी आईलैशेज लंबी और घनी हों. कई लोग इसके लिए मस्कारा या आर्टिफिशियल लैशेज का सहारा लेते हैं.
अगर आप भी अपनी आईलैशेज को घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो इन 7 आसान टिप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं.
आंखों को जोर से रगड़ने या बार-बार छूने से आईलैशेज कमजोर होकर टूट सकती हैं. इसलिए आंखों को रगड़ने की आदत से बचें.
मस्कारा और आई मेकअप लगाकर सोने से लैशेज सूखी और कमजोर हो सकती हैं. रात में सोने से पहले आंखों का मेकअप अच्छी तरह साफ करें.
आईलैश कर्लर का बार-बार या बहुत दबाव के साथ इस्तेमाल करने से लैशेज टूट सकती हैं. इसे जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें.
आईलैशेज को स्वस्थ रखने के लिए आसपास की त्वचा को मॉइस्चराइज रखना जरूरी है. आंखों के लिए सुरक्षित प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें.
बालों की तरह आईलैशेज के लिए भी पर्याप्त पोषण जरूरी है. अंडे, दाल, पनीर, दूध, नट्स और बीज जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें.
आयरन, जिंक, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी बालों और लैशेज की सेहत को प्रभावित कर सकती है. इसलिए संतुलित डाइट लें.
अगर आप आईलैश सीरम इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आंखों के आसपास इस्तेमाल के लिए बने सुरक्षित प्रोडक्ट का चुनाव करें.