एक बार लगा लें कीनू के छिलके से बना ये फेशियल स्क्रब, शीशे जैसा निखर जाएगा चेहरा

कीनू  विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, बायो फ्लेवोनोइड्स, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर होता है.

यही कारण है कि ये हेल्थ के साथ हमारी त्वचा की कई समस्याओं को हल करने में मदद करता है.

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे घर पर कीनू के छिलके से फेशियल स्क्रब बनाने के तरीके बारे में.

ये स्क्रब चेहरा निखारने के साथ ब्लैक स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियां, मुंहासे से भी छुटकारा दिलाएगा.

कीनू का स्क्रब बनाने के लिए आपको जरूरत होगी, कीनू के छिलके, शहद और दूध की.

सबसे पहले कीनू के छिलके को सुखा लें. इसके बाद सूखे हुए छिलके लो मिक्सर पर पीस लें.

पिसे हुए कीनू के छिलके में एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध मिक्स करें. अब इस पेस्ट से हफ्ते में दो बार स्क्रब करें.

एक हफ्ते में आपको इसका नतीजा मिलेगा. और चेहरे की सारी दिक्कतें छू मंतर हो जाएंगी.