कैसे कम करें कुकिंग में कुकिंग ऑयल?

18 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

इन हैक्स से होगा तेल कम

कुकिंग ऑयल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है.

(Photo Credit: Unsplash)

आजकल लोग सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद हो गए हैं. इसलिए वह जिस भी चीज़ का सेवन करते हैं, उसका सेहत पर असर जरूर देखते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

तेल का कुकिंग में बहुत ज्यादा इस्तेमाल इसलिए ठीक नहीं क्योंकि यह कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ता है. जो कि हार्ट हेल्थ के लिए खराब है.

(Photo Credit: Unsplash)

लेकिन कुछ लोग ऐसा मानते है कि अगर हम खाना बिना तेल या कम तेल के साथ बनाते हैं, तो शायद उसका स्वाद एकदम फीका हो जाएगा. 

(Photo Credit: Unsplash)

लेकिन अगर आपको सही तरीका पता हो तो आप कम तेल के साथ खाना बना सकते हैं, जो टेस्टी भी होता है साथ ही सेहत के लिए हेल्दी भी.

(Photo Credit: Unsplash)

ऐसे में आप अगर कम तेल के साथ कुकिंग करना चाहते हैं तो आप इन तरीकों को अपनाकर कुकिंग कर सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप नॉर्मल तवा, पैन या कहाड़ी में कम तेल के साथ कुकिंग करेंगे, तो शायद खान जल जाए. इसलिए नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करें.

(Photo Credit: Unsplash)

कहाड़ी में अदरक-लहसुन भूनने के लिए ज्यादा तेल की जगह केवल तेल की कुछ बूंदे डालें, फिर बाद में पानी डाल भुनाई करें.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप सीधे बोतल से तेल डालते हैं, तो यह गलत है. इससे तेल ज्यादा पड़ जाता है. बेहतर होगा तेल डालने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें.

(Photo Credit: Unsplash)

खाने को फ्राय करके पकाने की जगह आप उसे स्टीम या बॉयल करके पका सकते हैं. ऐसा करने से खाने का न्यूट्रिशन भी बना रहेगा और खाना भी पकेगा.

(Photo Credit: Unsplash)