अगर आप बिना मेकअप के भी गुलाबी गाल चाहती हैं, तो चुकंदर आपके बहुत काम आ सकता है.
गुलाबी निखार के साथ चुकंदर आपकी त्वचा को अंदर से पोषण से भरपूर भी बना सकता है.
तो आइए जानते हैं बीटरूट से नेचुरल ब्लश बनाने का आसान तरीका क्या है.
चुकंदर को काटकर पीसें और कपड़े से छानकर उसका रस निकाल लें.
इसे एक साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें और रोज इस ब्लश को गालों पर लगाएं. यह टिंट कई घंटों तक टिकता है.
बीटरूट ब्लश पूरी तरह नेचुरल है और केमिकल-फ्री होता है.
इसमें विटामिन C, आयरन और फोलेट होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं.
चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं. इससे गाल हेल्दी और फ्रेश दिखते हैं.