(Photos Credit: Social Media)
काजल का इस्तेमाल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है. ज्यादातर लोग बाजार से ही काजल खरीदते हैं.
लेकिन क्या आपको पता है कि आप बाजार में मिलने वाले काजल की जगह आप घर पर भी आसान तरीके से काजल बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...
इसके लिए मिट्टी या स्टील का छोटा दीया, रुई की बत्ती, सरसों या तिल का तेल, एक प्लेट और साफ डिब्बी की जरूरत होगी.
दीये में तेल भरें और उसमें साफ रुई की बत्ती लगाएं. ध्यान रखें कि इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें साफ हों.
दीये को सुरक्षित जगह पर रखकर जलाएं. इसके ऊपर एक साफ धातु की प्लेट या कटोरी इस तरह रखें कि लौ से निकलने वाली कालिख उस पर जमा हो.
कुछ समय बाद प्लेट के नीचे काली परत जमने लगेगी. यही कालिख घर पर बनाए जाने वाले पारंपरिक काजल का मुख्य हिस्सा होती है.
दीया पूरी तरह बुझने और प्लेट के ठंडा होने के बाद चम्मच या साफ स्पैटुला की मदद से कालिख को धीरे-धीरे निकालें.
कालिख को एक साफ कटोरी में लेकर उसमें बहुत थोड़ी मात्रा में साफ तेल या घी मिलाएं. इसे तब तक मिलाएं जब तक मुलायम पेस्ट जैसा न बन जाए.
तैयार काजल को अच्छी तरह साफ और सूखी छोटी डिब्बी में रखें. इसे निकालने के लिए हमेशा साफ कॉटन बड या साफ एप्लीकेटर का इस्तेमाल करें.