बालों को घना करने के लिए रोजमैरी से बनाएं ये तेल

(Photos Credit: Getty)

रोजमैरी से बना हेयर ऑयल बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

रोजमैरी को बालों की केयर में काफी मददगार है. लोग इसका इस्तेमाल स्कैल्प मसाज के लिए करते हैं.

अगर आप बालों की नियमित देखभाल करना चाहते हैं, तो यह तेल ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है.

1 कप नारियल तेल और 2 बड़े चम्मच सूखी रोजमैरी लें. तेल को एक साफ कांच के जार में डालें.

नारियल तेल को गुनगुना कर लें. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो.

अब तेल में सूखी रोजमैरी डाल दें. इसे अच्छी तरह मिलाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें.

तेल को धीमी आंच पर कुछ मिनट गर्म करें. इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

ठंडे तेल को छानकर साफ बोतल में भर लें. इस्तेमाल से पहले थोड़ी मात्रा लेकर स्कैल्प पर हाथों से मसाज करें.

रोजमैरी ऑयल स्कैल्प और बालों की नियमित देखभाल में मदद करता है. हालांकि बालों की ग्रोथ या घनापन हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.

Read Next