(Photos Credit: Social Media
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत काफी पसंद किया जा रहा है.
यह गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है.
सत्तू में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन सही रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती.
यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है.
सत्तू का शरबत बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 4 चम्मच सत्तू लें. इसमें थोड़ा दही और स्वाद के अनुसार गुड़ मिलाएं.
फिर इसमें 2 गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद शरबत को गिलास में डालें. ऊपर से बर्फ के टुकड़े और थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.