चमकदार और स्वस्थ दांतों के लिए करें ये उपाय

(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)

हर कोई चाहता है कि उनकी मुस्कान खूबसूरत और आकर्षित लगे. इसके लिए जरूरी हैं साफ और स्वस्थ दांत.

भोजन के बाद फल या सलाद अंत में खाए जिससे दांत प्राकृतिक रूप से साफ हो जाते हैं.

अंत में फल या सलाद खाने से, जो भी दांतों में खाना लगा रहता है वह साफ हो जाता है और फल-सलाद से निकलने वाला एसिड दांतों के जर्म्स को भी साफ कर देता है. 

हर बार कुछ खाने या पीने के बाद कुल्ला जरूर करें. खास तौर पर सोने से पहले आप जो भी खाते है उसके बाद कुल्ला जरूर करें.

कोशिश करें कि कुल्ला करने की आदत बनाएं, हर बार जब भी आप कुछ खाते या पीते हैं उसके बाद कुल्ला जरूर करें.  

दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें, जिससे दांतों की और अच्छे से सफाई हो सके.

कभी-कभी कोशिश करें कि दांतो की सफाई नमक, हल्दी या फिर नीम की दातुन से करें. इनमें एंटिऑक्सिडेंट होता है जो कि दांत और जीभ पर जीवाणु को जमने से रोकते हैं. 

डॉक्टर से सलाह लेकर फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जो दांतों को अच्छी तरह साफ करता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है.  

कोशिश करें कि साल में दो बार दांतों की जांच जरूर करवाएं या कम से कम एक बार. नियमित जांच करवाना कई बड़ी समस्या को रोक सकता है. 

Read Next