10,000 के बजट में परफेक्ट सोलो ट्रिप कैसे प्लान करें?

(Photos Credit: :unsplash

अक्टूबर में 10,000 के बजट में अकेले घूमने का प्लान बना सकते है. बस जगह, सफर और रहने का खर्च पहले से तय करना होगा.

अक्टूबर में मौसम कई जगहों पर घूमने के लिए काफी सुहावना रहता है. इसलिए कम बजट में ट्रिप का मजा लिया जा सकता है.

सोलो ट्रिप में आप अपनी पसंद के हिसाब से पूरा प्लान बना सकते हैं. न किसी का इंतजार करना होता है और न ही प्लान बदलने की टेंशन.

10,000 में से करीब आधा बजट आने-जाने में रखने की कोशिश करें. बाकी पैसे होटल, खाना, घूमने और इमरजेंसी के लिए बचाकर रखें.

ट्रेन या बस से आसानी से पहुंचने वाली जगह को अपनी लिस्ट में रखें. बहुत दूर की फ्लाइट वाली ट्रिप इस बजट को बिगाड़ सकती है.

अकेले जा रहे हैं तो बजट हॉस्टल या सस्ते गेस्टहाउस का विकल्प देखें. बुकिंग से पहले लोकेशन, रिव्यू और सुरक्षा जरूर चेक करें.

हर बार महंगे रेस्टोरेंट में खाने के बजाय लोकल और बजट फूड ट्राई करें. इससे खाने का स्वाद भी मिलेगा और पैसे भी बचेंगे.

एक ही इलाके में मौजूद कई जगहों को एक दिन में कवर करें. इससे बार-बार आने-जाने का खर्च कम होगा.

पूरे 10,000 को ट्रिप पर खर्च करने की गलती न करें. कुछ पैसे अचानक आने वाले खर्च के लिए बचाने की कोशिश करें.

अकेले जा रहे हैं तो परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपना प्लान जरूर बताएं. रात में अनजान और सुनसान जगहों पर जाने से बचें.

Read Next