12 MAY 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
धूल-मिट्टी और पसीने के कारण चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुहांसे बढ़ सकते हैं. लेकिन थोड़ी सही देखभाल और सफाई से इन्हें काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर बाहर ज्यादा धूल-मिट्टी में रहना पड़ता है, तो घर आते ही चेहरा फेसवॉश से साफ करें. इससे जमा गंदगी और तेल हटाने में मदद मिलती है.
(Photo Credit: Unsplash)
दिन में बार-बार चेहरे को हाथ लगाने की आदत छोड़ दें. गंदे हाथों से बैक्टीरिया चेहरे तक पहुंच सकते हैं, जिससे पिंपल बढ़ने लगते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
बहुत हार्श साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल बार-बार न करें. ज्यादा रगड़ने से त्वचा में जलन बढ़ सकती है और मुहांसे और उभर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
चेहरे पर ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है. कई लोग सोचते हैं कि मुहांसों में मॉइस्चराइजर नहीं लगाना चाहिए, जबकि सूखी त्वचा भी पिंपल बढ़ा सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
धूप और धूल में निकलते समय चेहरा ढकना मददगार हो सकता है. साफ दुपट्टा, कैप या मास्क त्वचा को सीधी गंदगी से बचाने में मदद करते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
तकिए का कवर, तौलिया और फेस टॉवल साफ रखें. गंदी चीजों के बार-बार संपर्क में आने से चेहरे पर बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
पानी कम पीने और बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से कुछ लोगों में मुहांसे आते हैं. इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना और संतुलित खाना खाना फायदेमंद माना जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
मुहांसे को बार-बार फोड़ने या छूने से बचें. इससे दाग पड़ने और संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर मुहांसे बहुत ज्यादा हो रहे हैं या दर्द करने लगे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा. सही इलाज समय पर मिल जाए, तो त्वचा जल्दी ठीक हो सकती है.