15 Apr 2026
-by Amrita Sinha
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है दूध को फटने से बचाना.
(Photo Credit: Unsplash)
कितना भी उबाल लें, लेकिन भीषण गर्मी में दूध फट ही जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
दरअसल गर्मी के मौसम में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया दूध में बहुत तेजी से पनपते हैं. जिससे दूध का लैक्टोज, लैक्टिक एसिड में बदल जाता है, और दूध फट जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
इस समस्या से बचने के लिए आप ये कुछ काम कर सकते हैं, जिससे दूध की मिठास बनी रहती है और दूध नहीं फटता.
(Photo Credit: Unsplash)
दूध को उबालते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालने से उसमें एसिडिक बैक्टीरिया जल्दी नहीं पनपते.
(Photo Credit: Unsplash)
ऐसा करने से दूध 24 से 48 घंटे तक भी गर्मी में सुरक्षित रहता है.
(Photo Credit: Unsplash)
दूध को उबालने के बाद, उसे पानी से भरे एक बर्तन में रख दें. इस हैक के लिए ठंडा पानी ही लें और ढकने के लिए जालीदार बर्तन का ही इस्तेमाल करें.
(Photo Credit: Unsplash)
बार-बार उबालने से बेहतर है कि एक बार अच्छे से उबालें. मतलब 3-4 उबाल आने तक उबालना अच्छा होता है. फिर ठंडा कर फ्रिज में रख दें.
(Photo Credit: Unsplash)
सबसे जरूरी बात का ध्यान रखें. पुराने दूध के बर्तन में दूध न उबालें. पुराने बर्तन में उबालने से दूध के फटने के चांसेस बढ़ जाते हैं. इसलिए हर बार बर्तन को धो कर ही इस्तेमाल करें.