कोहनी को गोरा करने के आसान तरीके

(Photos Credit: Getty/Pixels)

कोहनी का कालापन एक आम समस्या है, जो त्वचा की मोटाई, रगड़, धूल-मिट्टी, और देखभाल की कमी के कारण होती है.

लेकिन काली कोहनी लोगों के बीच आपको शर्मशाम करती है.

थोड़ी-सी देखभाल और सही उपाय अपनाकर आप कोहनी को आसानी से साफ कर सकते हैं.

आधा नींबू लें, उस पर थोड़ा शहद लगाएं और कोहनी पर रगड़ें. 10-15 मिनट बाद धो लें. हफ्ते में 3-4 बार करें.

हल्दी त्वचा को ग्लो देती है और दही उसे साफ व नरम बनाता है. 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. 15-20 मिनट लगाए रखें, फिर धो लें.

1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट से कोहनी पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो लें.

एलोवेरा टैन हटाने, त्वचा शांत रखने और दाग हल्के करने में मददगार है. ताजा एलोवेरा जेल को कोहनी पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.

हर रात सोने से पहले कोहनी पर नारियल तेल की मालिश करें. इससे कोहनी का रंग साफ होता है.

स्क्रब करने के बाद हमेशा मॉइश्चराइज़र लगाएं. और कोई भी नुस्खा ट्राय करने से पहले पैच टेस्ट करें.

Read Next