आंखों के काले घेरे होंगे गायब! रोजाना करें ये आसान काम

(Photos Credit: Social Media)

आजकल देर रात तक जागना, तनाव, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और खराब लाइफस्टाइल की वजह से डार्क सर्कल्स की समस्या आम हो गई है.

ऐसे अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये 10 आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

हर दिन 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से आंखों के नीचे की त्वचा को आराम मिलता है और डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं.

शरीर में पानी की कमी से त्वचा बेजान दिखने लगती है. रोज 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है.

आंखों पर ठंडा कपड़ा या आइस पैक कुछ मिनट रखने से सूजन और काले घेरे कम हो सकते हैं.

खीरे के ठंडे स्लाइस आंखों पर 10-15 मिनट रखने से त्वचा को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल्स हल्के हो सकते हैं.

रात में सोने से पहले आंखों के नीचे हल्के हाथों से बादाम तेल लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है.

योग, मेडिटेशन और नियमित व्यायाम तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा भी स्वस्थ रहती है.