काली गर्दन से छुटकारा चाहिए? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

(Photos Credit: Social Media)

अक्सर धूप, धूल, पसीना, गंदगी और सही देखभाल न करने की वजह से गर्दन का रंग काला पड़ सकता है.

ऐसे में चेहरा साफ और चमकदार हो, लेकिन गर्दन काली दिखे तो पूरा लुक खराब लगने लगता है. 

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय और रोज की अच्छी आदतें अपनाकर गर्दन का कालापन कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

चेहरे की तरह गर्दन को भी सुबह और रात में फेस वॉश या साबुन से अच्छी तरह साफ करें. इससे गंदगी और पसीना हट जाता है.

हल्के स्क्रब से गर्दन को साफ करें. इससे डेड स्किन निकल जाती है और गर्दन साफ दिखने लगती है.

ताजा एलोवेरा जेल गर्दन पर 15–20 मिनट लगाकर रखें. इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और रंग भी साफ होने लगता है.

ज्यादा जोर से रगड़ने से त्वचा खराब हो सकती है. इसलिए हमेशा हल्के हाथों से गर्दन की सफाई करें.

नहाने के बाद गर्दन पर मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ रहती है.

अगर घरेलू उपाय करने के बाद भी गर्दन का कालापन कम नहीं हो रहा है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.