01 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Canva)
बाजार में आमों में केमिकल लगाकर पकाया जाता है. इससे ये कई बार नुकसानदायक भी हो सकते हैं.
(Photo Credit: Canva)
अगर घरों में कच्चे आम आ जाएं और इनका कुछ न बनाया जाए तो ये खराब होने का डर रहता है.
(Photo Credit: Canva)
लेकिन क्या आप जानते हैं कि, घर पर भी आम पकाकर तैयार किए जा सकते हैं और वो भी बिना केमिकल के. चलिए आपको बताते हैं कैसे.
(Photo Credit: Canva)
कच्चे आम हैं और आप नेचुरली पकाने के लिए आप सारे आम को एक डिब्बे में रख दें और फिर इसमें पका हुआ एक केला या फिर एक पका हुआ सेब रख दें.
(Photo Credit: Canva)
गेहूं या चावल के कंटेनरों में आमों को बीच में रख दें. अंदर का तापमान गर्म होता है और 2 से 4 दिन में आम पककर तैयार हो जाते हैं.
(Photo Credit: Canva)
एक-एक कच्चे आम को पहले अखबार या फिर किसी पेपर में लपेट लें और फिर इसे जूट की बोरियों में भरकर इसका मुंह किसी डोरी से कसकर बांध दें.
(Photo Credit: Canva)
ऐसा करने से 2 से 4 दिन में आम पककर तैयार हो जाता है.
(Photo Credit: Canva)
ध्यान रखें कि, आम को पकाने के लिए जरूरी है कि आप इसे गर्म और सूखी जगह पर रखें, लेकिन धूप से बचाएं.
(Photo Credit: Canva)
कच्चे आम पकाने हैं तो इसे धोना नहीं है यानी पानी के संपर्क में नहीं आने चाहिए. इससे पकने की प्रक्रिया में रुकावट आती है.
(Photo Credit: Canva)