रात में जल्दी सोने के उपाय

25 August 2026

- by Good News Today

अगर आपको भी रात को नींद नहीं आती और पूरी रात जाग के काटना पड़ता है?

इसके लिए आप कुछ घरेलू तरीका अपना सकते हैं, जिससे आपको आसानी से नींद आएगी.

सोने का समय तय करें, हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें.

बिस्तर पर जाने से कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें.

सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खा लें और रात में हमेशा हल्का खाना ही खाएं.

दोपहर के बाद या शाम को चाय, कॉफी, चॉकलेट या कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें.

रात में बेडरूम की लाइट बंद कर दें. कमरे को अंधेरा और शांत रखें, जिससे नींद जल्दी आती है.

रात को हमेशा आरामदायक, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनकर ही सोएं.

रात में समय पर सोने से जीवन की आधी मानसिक और शारीरिक समस्या ठीक हो जाती हैं.

Read Next