16 Jun 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media )
हर रिश्ते में मतभेद होना आम बात है. छोटी-मोटी बहस यह दिखाती हैं कि दोनों लोग अपनी भावनाओं और विचारों को खुलकर रख रहे हैं.
(Photo Credit: Social media )
रिश्ते को कमजोर बनाने वाली चीज लड़ाई नहीं, बल्कि लड़ाई करने का गलत तरीका होता है. सही तरीके से हुई बातचीत रिश्ते को और मजबूत बना सकती है
(Photo Credit: Social media )
किसी भी बहस के दौरान केवल उसी मुद्दे पर बात करें, जिस वजह से बहस हुई है. बात को दूसरी दिशा में ले जाने से बचें.
(Photo Credit: Social media )
गुस्से में पार्टनर के परिवार, पर्सनेलिटी, लुक्स या कैरेक्टर पर कमेंट करने से बचें. इससे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है.
(Photo Credit: Social media )
'तुम हमेशा ऐसा करते हो' जैसे आरोप लगाने की बजाय अपने इमोश्नस को सामने रखें. जैसे 'मुझे इस बात से दुख हुआ कि'.
(Photo Credit: Social media )
पुरानी गलतियों और बीती बातों को बार-बार चर्चा में न लाएं. इससे समस्या सुलझने के बजाय और उलझ सकती है.
(Photo Credit: Social media )
बहस के दौरान सिर्फ जवाब देने के लिए नहीं, बल्कि पार्टनर की बात और भावनाओं को समझने के लिए ध्यान से सुनें.
(Photo Credit: Social media )
ऊंची आवाज, चिल्लाना या अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बजाय शांत और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखें.
(Photo Credit: Social media )
यदि गुस्सा बहुत बढ़ जाए, तो कुछ समय का ब्रेक लें. शांत होने के बाद ही बातचीत दोबारा शुरू करें ताकि स्थिति और न बिगड़े.
(Photo Credit: Social media )
(Photo Credit: Social media )
रिश्ते में बहस का उद्देश्य जीतना नहीं, बल्कि समस्या का समाधान ढूंढना होना चाहिए. ईगो से ऊपर रिश्ते को महत्व देना ही समझदारी है.