27 Apr 2026
- by Good News Today
(Photo Credit Unsplash)
(Photo Credit Unsplash)
गर्मियों के टाइम में ऑफिस में नींद आना एक आम समस्या है.
(Photo Credit Unsplash)
खास करके खाना खाने के बाद, दोपहर में जबरदस्त नींद आती है. आज हम आपको ऑफिस में नींद भगाने के गजब के ट्रिक्स बताएंगे.
(Photo Credit Unsplash)
इन आसान ट्रिक्स को फॉलो करके आप गर्मियों में भी ऑफिस में एक्टिव और फ्रेश फील कर सकते हैं.
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे थकान और नींद ज्यादा महसूस होती है. हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें.
(Photo Credit Unsplash)
दोपहर में बहुत भारी, तला-भुना या ज्यादा चावल खाने से नींद ज्यादा आती है. लंच में हल्का खाना जैसे रोटी, दाल, सलाद और दही लें.
(Photo Credit Unsplash)
लगातार कुर्सी पर बैठे रहने से शरीर और दिमाग दोनों सुस्त हो जाते हैं. हर 45 मिनट या 1 घंटे बाद 2–3 मिनट के लिए उठकर थोड़ा चलें.
(Photo Credit Unsplash)
अगर बहुत तेज नींद आ रही हो, तो वॉशरूम जाकर चेहरे पर ठंडा पानी मारें. इससे तुरंत फ्रेशनेस महसूस होती है और दिमाग एक्टिव रहेगा.
(Photo Credit Unsplash)
गर्दन, कंधे और हाथों की स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे सुस्ती कम होती है और काम में दोबारा फोकस आ जाता है.
(Photo Credit Unsplash)