(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
गर्मी के मौसम में धनिया जल्दी मुरझा जाता है. फ्रिज में रखने के बाद भी ये ताजा नहीं रहता है.
ऐसे में अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर करें, तो यह कई दिनों तक ताजा बना रह सकता है.
चलिए जानते हैं धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने की आसान ट्रिक्स.
1. धनिया को पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें. इससे नमी कंट्रोल रहती है.
2. धनिया को बिना धोए साफ करके सूखे कपड़े में लपेटें और एयरटाइट कंटेनर में रखें.
3. धनिया की जड़ों को थोड़ा काटकर एक गिलास पानी में रखें. ऊपर से हल्का पॉलीबैग ढक दें. इससे धनिया 7-10 दिन तक हरा-भरा बना रहता है.
4. अगर ज्यादा दिनों तक रखना है, तो धनिया को काटकर आइस ट्रे में डालें और थोड़ा पानी या तेल डालकर फ्रीज कर लें.
5. धनिया को सूखे कॉटन कपड़े या अखबार में लपेटकर फ्रिज में रखें.