16 Apr 2026
Yamini Singh
(Photo Credit: Canva)
(Photo Credit: Canva)
कई लोगों को आम स्टोर करने का सही तरीका नहीं पता होता, ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आम स्टोर करने के सही तरीके के बारे में.
(Photo Credit: Canva)
अगर आम अभी कच्चे हैं, तो उन्हें कभी भी फ्रिज में न रखें. कच्चे आम को कमरे के तापमान पर रखना चाहिए ताकि वे प्राकृतिक रूप से पक सकें.
(Photo Credit: Canva)
जब आम पूरी तरह पक जाएं, तब आप उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं. इससे आम ज्यादा दिनों तक ताजे बने रहते हैं और जल्दी खराब नहीं होते.
(Photo Credit: Canva)
कच्चे आम को जल्दी पकाने के लिए उन्हें पेपर बैग या अखबार में लपेटकर रखें. इससे उनमें बनने वाली गैस (एथिलीन) तेजी से काम करती है और आम जल्दी पक जाते हैं.
(Photo Credit: Canva)
आम को सीधी धूप या बहुत ज्यादा गर्म जगह पर न रखें. इससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं. हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करना बेहतर होता है.
(Photo Credit: Canva)
अगर आम कट चुका है, तो उसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें. खुले में रखने से वह जल्दी सूख सकता है और खराब भी हो सकता है.
(Photo Credit: Canva)
वहीं अगर आप आम को लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो उन्हें धोकर सुखाएं और फिर फ्रिज में रखें.