(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
सर्दियों में संतरा खूब खाया जाता है, लेकिन कई बार घर में रखे-रखे ही यह सूखने लगता है या खराब हो जाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आप चाहते हैं कि संतरा लंबे समय तक ताजा और रसीला बना रहे, तो इसे स्टोर करने के ये आसान तरीके अपनाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
संतरे को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें. इससे इसकी नमी बनी रहती है.
(Photo Credit: Unsplash)
संतरे को स्टोर करने से पहले न धोएं. इसकी सतह पर पानी रहने से फफूंद लगने का खतरा बढ़ सकता है. खाने से ठीक पहले धोएं.
(Photo Credit: Unsplash)
संतरे को पूरी तरह बंद प्लास्टिक बैग में रखने से बचें. हवा आने-जाने की जगह रखें, ताकि नमी जमा न हो.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर किसी संतरे पर फफूंद या सड़ने के निशान दिखें, तो उसे बाकी फलों से तुरंत अलग कर दें. इससे दूसरे संतरे खराब होने से बच सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
संतरे को सीधी धूप या गर्म जगह पर रखने से बचें. इससे फल जल्दी सूख सकते हैं. इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
(Photo Credit: Unsplash)
संतरे को बहुत ज्यादा दबाकर या एक के ऊपर एक ढेर लगाकर न रखें. इससे फल दब सकते हैं और जल्दी खराब हो सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर संतरा काट लिया है और पूरा नहीं खाया, तो उसके बचे हुए हिस्से को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें. इसे जल्द इस्तेमाल करें.