ठंड से पहले ही ऐसे कर लें इम्यूनिटी मजबूत

छोटी-छोटी आदतें आपको बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी.

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं.इसलिए अभी से अपनी सेहत का ध्यान रखना शुरू करें.

इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव हैं, बाद में फायदा देगी.

विटामिन से भरपूर फल खाएं. इसके लिए संतरा, अमरूद और आंवला जैसे फल विटामिन सी देते हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें.

प्रोटीन लेना न भूलें. दाल, दूध, दही, अंडे और पनीर प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और कामकाज में मदद करता है.

रोजाना टहलना या हल्की कसरत करना सेहत के लिए फायदेमंद है.

पर्याप्त नींद शरीर और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है, इसलिए नींद पर्याप्त लें. रोज एक तय समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं.

ठंड में प्यास कम लग सकती है, लेकिन शरीर को पानी चाहिए. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें.

खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोएं. बीमार लोगों के संपर्क में आने पर जरूरी सावधानी बरतें.

Read Next