नाखूनों का ऐसे रखें ध्यान

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

अच्छे नाखून हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं. नाखूनों को चमकदार और मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ट्रिम करें. 

नाखून तब काटे जब वे नम और मुलायम हों. ऐसा आमतौर पर स्नान के बाद ही होता है. सूखे नाखून काटते समय टूटने या फटने का डर होता है.

 बार-बार पानी लगने से नाखूनों के खराब होने का डर बना रहता है. ऐसे में नाखूनों में पानी बार-बार न लगने दें.

सोने से पहले मॉइस्चराइजर लगाने से नाखून स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं.

नाखूनों और कोनों पर कोल्ड क्रीम से मसाज करे और लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. फिर गीली रुई से अपने हाथ पोंछ लें.

एक कटोरी में संतरे का रस लें और इसमें अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें. इससे नाखून को लाभ मिलता है.

यदि आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो ऑलिव ऑयल आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है.

 हमेशा सुनिश्चित करें कि आप एक अच्छे नेल पॉलिश का उपयोग करें. कुछ नेल पेंट में टॉक्सिक केमिकल्स हो सकते हैं, जो आपके नेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

स्वस्थ नाखूनों को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार महत्वपूर्ण है. ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ प्रोटीन युक्त आहार मदद करता है.