25 June 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
ये पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने, झड़ने से रोकने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से लंबे और घने बाल चाहते हैं, तो आंवला आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
तो चलिए आपको बताते हैं कि आंवले को किस तरह बालों में लगाने से बाल जल्दी लंबे और घने होते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
आंवला तेल को हल्का गर्म करके सप्ताह में 2-3 बार सिर की मालिश करें. इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
आंवला पाउडर में पानी या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं. यह बालों को पोषण देने में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
रोजाना एक छोटा गिलास आंवला जूस पीने से शरीर को विटामिन C मिलता है, जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है.
(Photo Credit: Unsplash)
आंवला पाउडर को दही में मिलाकर बालों पर 30 मिनट तक लगाएं. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.