प्याज का रस लगाएं और पाएं गंजेपन से छुटकारा

बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आजकल आम होती जा रही है.

महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स के बावजूद कई लोगों को सही रिजल्ट नहीं मिल पाता.

ऐसे में प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत करने और नई ग्रोथ बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है.

इसमें मौजूद सल्फर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है.

सबसे पहले 1-2 प्याज को छीलकर मिक्सर में पीस लें और उसका रस निकाल लें.

अब इस रस को कॉटन की मदद से स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें. इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें.

फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें. नियमित उपयोग से धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ हो जाएगी.

डिसक्लेमर: यहां बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.