अक्सर चाय, कॉफी, स्मोकिंग या सही ओरल केयर न रखने की वजह से दांत पीले पड़ने लगते हैं.
हममें से ज्यादातर लोग दांतों की सफेदी को ही उनकी सेहत और सफाई का पैमाना मानते हैं.
कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप पीले दांतों को फिर से सफेद बना सकते हैं.
आइए आज हम आपको दांतों का पीलापन हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं.
1 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और हफ्ते में 1 बार इससे हल्के हाथ से ब्रश करें. दांत साफ हो जाएंगे.
सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में 5-10 मिनट घुमाएं फिर थूककर पानी से कुल्ला करें. दांत शपेद हो जाएंगे.
1 स्ट्रॉबेरी को मैश करें, उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर दांतों पर लगाएं. फिर 2-3 मिनट बाद धो लें.
स्वस्थ दांतों के लिए नियमित रूप से ब्रश करें, फ्लॉस करें और मुंह को कुल्ला करें.
1 चुटकी नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं. उंगली से हल्के-हल्के दांतों पर मलें. ये सबसे आसान और कारगर नुस्खा है.