(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
यदि आप अपने दुबले-पतले शरीर को लेकर हर दम चिंता में रहते हैं तो यहां जान सकते हैं कैसे वजन बढ़ा सकते हैं.
दुबले-पतले लोगों को मोटा होने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए. डाइट को बैलेंस करना चाहिए.
पतले लोग मोटा होने के लिए खाने में कार्ब्स और हेल्दी फैट्स जैसे कई तरह के फूड को शामिल कर सकते हैं.
मोटा होने के लिए खाने में आप चावल, आलू, साबुत अनाज, मक्का, नट्स इत्यादि को जरूर लें.
देसी घी में कैलोरी की मात्रा काफी पाई जाती है. वजन को बढ़ाने के लिए आप घी का सेवन कर सकते हैं. घी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
आप वजन बढ़ाने के लिए अंडा, चिकन, पनीर, दालें, सोया, मछली, दूध जैसे चीजों को खा सकते हैं.
मोटा होने या वजन बढ़ाने के लिए आप चावल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. चावल में कार्ब्स और कैलोरी अधिक होती है. इससे शरीर में कैलोरी बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट गेन होता है.
पतले लोगों को अपनी दैनिक जीवन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए. आप जीम, योग या फिर अन्य तरह की एक्सरसाइज को कर सकते हैं.
एक्सरसाइज करने से पतले लोगों की मसल्स काफी तेजी से ग्रोथ करेगी. पतले लोगों को अधिक दौड़ना और साइकलिंग जैसे एक्सरसाइज को अधिक नहीं करना चाहिए. इससे वजन घटता है.
आप हर रोज कम से कम 7-9 घंटे तक नींद लें. इससे मसल्स रिकवरी होने के साथ-साथ ग्रोथ भी होगा.