दुबले-पतले लोग परेशान न हों, ऐसे बढ़ाएं वजन 

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

यदि आप दुबले-पतले हैं तो परेशान न हों. हम आपको वजन बढ़ाने के कुछ तरीके बता रहे हैं.

आप मोटे होने के लिए केला खा सकते हैं. हर दिन कम से कम तीन से चार केले खाएं.

वजन बढ़ाने के लिए रोज नाश्ते में और रात में सोने से पहले दूध के साथ शहद का सेवन करें.

मोटे होने की आयुर्वेदिक दवा बादाम, खजूर और अंजीर है. आप रोज इनका सेवन दूध में डालकर करें.  किशमिश का सेवन करें.

आप मोटे होने के लिए बीन्स खा सकते हैं.  यह पौष्टिक होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है. 

वजन बढ़ाने के लिए अंडा, मांस, दूध और ओट्स का सेवन करें.

मोटा होने या वजन बढ़ाने के लिए आप चावल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. चावल में कार्ब्स और कैलोरी अधिक होती है. इससे शरीर में कैलोरी बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट गेन होता है.

वजन बढ़ाने के लिए हर दिन सेब और गाजर खाएं.  मोटे होने के लिए सोयाबीन का प्रयोग करें. मक्खन एवं घी का अपने भोजन में प्रयोग जरूर करें.

एक्सरसाइज करने से पतले लोगों की मसल्स काफी तेजी से ग्रोथ करेगी. पतले लोगों को अधिक दौड़ना और साइकलिंग जैसे एक्सरसाइज को अधिक नहीं करना चाहिए. इससे वजन घटता है.

वजन बढ़ाने के लिए अपनी जीवनशैली पर ध्यान दें.  समय पर भोजन करें. हर दिन 6 से 7 घंटे नींद लें. तनाव न लें.

Read Next