कैसे रखें रूमाल को एकदम साफ और फ्रेश?

23 October 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप कपड़े के रूमाल का रोज इस्तेमाल करते हैं, तो उसे हर दिन धोना बेहतर है. पूरे दिन इस्तेमाल करने से उस पर पसीना, धूल और गंदगी जमा हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप रूमाल से छींकते हैं या नाक साफ करते हैं, तो उसे लंबे समय तक इस्तेमाल न करें. इससे रूमाल पर नाक से निकलने वाले कीटाणु जमा हो सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप बार-बार चेहरा और गर्दन पोंछते हैं. ऐसे में रूमाल गीला हो सकता है. अगर रूमाल पर ज्यादा पसीना लग गया है, तो उसे बदलकर दूसरा साफ रूमाल इस्तेमाल करें.

(Photo Credit: unsplash)

सर्दी-जुकाम होने पर नाक साफ करने के लिए रूमाल का ज्यादा इस्तेमाल होता है. ऐसे समय में एक ही रूमाल को पूरे दिन इस्तेमाल करने से बचें. अपने पास एक से ज्यादा साफ रूमाल रखें.

(Photo Credit: unsplash)

रूमाल धोते समय कपड़े के हिसाब से सही डिटर्जेंट चुनें. उसे पानी और डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें. अगर रूमाल पर दाग लगे हैं, तो उन हिस्सों को भी ध्यान से धोएं.

(Photo Credit: unsplash)

रूमाल धोने के बाद उसे साफ जगह पर अच्छी तरह सुखाएं. गीले रूमाल को मोड़कर जेब या बैग में रखने से बचें. नमी रहने से उसमें बदबू आ सकती है. 

(Photo Credit: unsplash)

रूमाल को दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए. अगर कोई दूसरा व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता है, तो उस पर गंदगी और कीटाणु आ सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

कई लोग इस्तेमाल किए हुए रूमाल को पूरे दिन जेब में रखते हैं. अगर रूमाल गीला है, तो ऐसा करने से बचें. इस्तेमाल के बाद उसे धोने के लिए अलग रखें.

(Photo Credit: unsplash)

रूमाल धोने के बाद अपने हाथों को भी साबुन और पानी से साफ करें. खासकर अगर आपने रूमाल का इस्तेमाल छींकने, खांसने या नाक साफ करने के लिए किया है, तो हाथों की सफाई पर ध्यान दें.

(Photo Credit: unsplash)

कई बार रूमाल देखने में साफ लगता है, लेकिन उस पर छोटे कीटाणु मौजूद हो सकते हैं. इसलिए केवल दाग या बदबू आने का इंतजार न करें. 

(Photo Credit: unsplash)

Read Next