(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि समझ, जिम्मेदारी और जीवन के तालमेल का रिश्ता होता है.
ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि लड़के और लड़की के बीच उम्र का कितना अंतर सही माना जाता है.
आमतौर पर 2 से 5 साल का उम्र अंतर सबसे संतुलित माना जाता है। इससे दोनों के बीच समझ, ऊर्जा और लाइफ स्टेज में ज्यादा फर्क नहीं आता.
वैज्ञानिक और सामाजिक अध्ययनों के अनुसार शादीशुदा जोड़ों के बीच 2 से 5 साल का उम्र का अंतर आदर्श माना जाता है.
10 साल या उससे ज्यादा का अंतर होने पर सोच, पसंद-नापसंद और लाइफस्टाइल में फर्क आ सकता है.
साइकोलॉजी के मुताबिक अगर दोनों पार्टनर एक ही लाइफ स्टेज में हों, तो रिश्ता ज्यादा स्थिर रहता है.
8-10 साल या उससे ज्यादा अंतर होने पर वैल्यू सिस्टम, पसंद और कम्युनिकेशन स्टाइल में फर्क आ सकता है, जिससे रिलेशनशिप में चैलेंज बढ़ सकते हैं.
कपल के बीच यदि पांच साल से अधिक उम्र का अंतर होता है तो ऐसे रिश्तों में अनुभव और समझदारी तो आती है लेकिन पीढ़ी के फासले की वजह से कभी-कभी विचारों में टकराव भी हो सकता है.
शादी के लिए केवल उम्र का मेल जरूरी नहीं है. इससे भी ज्यादा जरूरी है सोच और विचारों का मिलना, एक-दूसरे के प्रति सम्मान होना, जीवन के प्रति समान दृष्टिकोण रखना और भावनात्मक जुड़ाव.