2 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Getty/AI)
पति-पत्नी एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं लेकिन आज के समय में काफी लोग अपने पार्टनर का भरोसा तोड़ देते हैं.
(Photo Credit: Getty/AI)
पति अगर पत्नी का भरोसा किसी भी तरह से तोड़े तो पत्नी को क्या करना चाहिए? आइए इस पर नजर डालते हैं.
(Photo Credit: Getty/AI)
सबसे पहले खुद को संभालें. गहरी सांस लें और खुद को समय दें. भावनाओं को दबाएं नहीं, लेकिन कोई बड़ा फैसला तुरंत न लें.
(Photo Credit: Getty/AI)
पति अगर भरोसा तोड़ता है तो पत्नी को सच्चाई जानने की कोशिश करनी चाहिए. जो सुना है या महसूस किया है. उसके बारे में पूरा सच जान लें. पति से बात करें.
(Photo Credit: Getty/AI)
इस मामले पर पत्नी को पति से खुलकर बातचीत करनी चाहिए. बिना चिल्लाए या दोष दिए बात रखें. समझने की कोशिश करें.
(Photo Credit: Getty/AI)
अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता दें. खुद से पूछें: क्या इस रिश्ते को फिर से भरोसेमंद बना सकते हैं. समझें कि आप किस हद तक माफ कर सकती हैं और किस हद तक नहीं?
(Photo Credit: Getty/AI)
परिवार या किसी भरोसेमंद से बात करें. किसी करीबी या काउंसलर से भी बात कर सकते हैं. इससे आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी.
(Photo Credit: Getty/AI)
रिश्ते को सुधारने की संभावनाएं तलाशें. अगर पति को सच में पछतावा है और वह सुधार चाहता है, तो थेरेपी/काउंसिलिंग एक उपाय हो सकता है.
(Photo Credit: Getty/AI)
अगर धोखा बार-बार हो रहा है, तो कड़ा फैसला लें. माफ करना कमजोरी नहीं है, लेकिन बार-बार के धोखे को नजरअंदाज करना खुद से बेईमानी है.
(Photo Credit: Getty/AI)