Gen Z अखबार से नहीं तो आखिर कहां से पढ़ती है खबर...

21 September 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

आज कई युवाओं की सुबह अखबार से ज्यादा फोन की स्क्रीन से शुरू होती है. सोशल मीडिया खोलते ही उन्हें नई खबरें, वीडियो और पोस्ट दिखाई देने लगती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

Gen Z के लिए सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है. यहां से वे देश-दुनिया में हो रही घटनाओं की जानकारी भी लेते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

पहले लोग खबर जानने के लिए अखबार पढ़ते या टीवी देखते थे. अब सोशल मीडिया पर खबर अपने आप सामने आ जाती है.

(Photo Credit: unsplash)

भारत में YouTube खबरों का एक बड़ा माध्यम बनकर सामने आया है.

(Photo Credit: unsplash)

अब खबरें सिर्फ लंबे लेखों में नहीं मिलतीं. छोटी वीडियो में तस्वीरों और बोलकर किसी घटना को समझाया जाता है. 

(Photo Credit: unsplash)

सोशल मीडिया पर खबर बताने वाले लोग कई बार घटना के साथ उसकी वजह और उससे जुड़ी जानकारी भी बताते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

भारत में खबर पाने के लिए सिर्फ YouTube ही इस्तेमाल नहीं होता. WhatsApp, Instagram और Facebook भी इस्तेमाल होता है.

(Photo Credit: unsplash)

सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद लोग कमेंट कर सकते हैं. वे सवाल पूछते हैं और अपनी जानकारी भी साझा करते हैं. इस तरह खबर देखने वाला व्यक्ति चर्चा का हिस्सा बन जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

तेजी से खबर मिलने के साथ गलत जानकारी का खतरा भी रहता है. पुरानी तस्वीर को नई घटना से जोड़कर दिखाया जा सकता है. अधूरी या गलत जानकारी भी तेजी से फैल सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

Gen Z के लिए खबर अब सिर्फ अखबार या टीवी तक सीमित नहीं है. सोशल मीडिया पोस्ट, YouTube वीडियो और दूसरी डिजिटल सेवाएं भी खबर तक पहुंचने का रास्ता बन गई हैं.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next