गरीब से धनी बनने के लिए करें केले के पेड़ के ये उपाय

(Photo Credit: Meta AI)

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भगवान का दर्जा दिया गया है. धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का वास होता है.

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का अपना महत्व है. कहते हैं कि इससे गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं.

हम आपको केले के पेड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर गरीब व्यक्ति भी धनी बन सकता है.

यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे केले की जड़ की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए. साथ ही केले की जड़ में गुड़, चना दाल और हल्दी की गांठ चढ़ाने चाहिए. इससे व्यक्ति धनवान बन सकता है.

घर के मेन गेट पर केले की जड़ बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है.

यदि किसी व्यक्ति को मंगल दोष है तो उससे छुटकारा पाने के लिए केले की जड़ की पूजा करना चाहिए.

यदि किसी की शादी में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनकर केले की जड़ की पूजा करनी चाहिए और केले के पेड़ में पीला धागा बांधना चाहिए. शादी के जल्दी योग बनेंगे.

केले के पेड़ की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. गुरुवार के दिन केले के पेड़ को जल, हल्दी, फूल और धूप चढ़ाकर पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और भाग्य जागता है.

केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले धागे में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर रखने से धन-दौलत में वृद्धि होती है.

केले के पेड़ को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. केले के पेड़ में जल चढ़ाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी और एक सिक्का डालने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

Read Next