(Photo Credit: PTI and Meta AI)
शरीर में विटामिन-D की कमी आजकल आम समस्या बनती जा रही है.
डॉक्टरों के अनुसार रोजाना 15 से 30 मिनट तक धूप में बैठना फायदेमंद हो सकता है.
सुबह 8 से 10 बजे के बीच या शाम 4 बजे के बाद की हल्की धूप बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें तेज नहीं होतीं.
चेहरे, हाथ और पैरों पर सीधे धूप पड़ना जरूरी है ताकि शरीर विटामिन-D बना सके.
गहरे रंग की त्वचा वालों को थोड़ी ज्यादा देर बैठने की जरूरत पड़ सकती है.
धूप में बैठते समय चेहरा, हाथ और पैर खुले होने चाहिए, ताकि सूरज की किरणें सीधे त्वचा से टकराएं.
कांच या कपड़ों से होकर आने वाली धूप से शरीर को विटामिन D नहीं मिलता.
सप्ताह में कम से कम 4-5 दिन धूप लेना जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर घर या ऑफिस में रहते हैं.