21 June 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
पेट की बढ़ती चर्बी आज कई लोगों की परेशानी बन चुकी है. सिर्फ डाइट नहीं, सही खानपान भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
बेली फैट कम करने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है. कुछ चीजों को रोज की आदत में शामिल करना काफी मददगार हो सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर पेट बाहर निकल रहा है और कपड़े टाइट लगने लगे हैं. तो अब खानपान पर थोड़ा ध्यान देने का समय आ गया है.
(Photo Credit: Unsplash)
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
नींबू पानी को बिना ज्यादा चीनी मिलाए पिया जा सकता है. यह ताजगी देने के साथ कैलोरी कंट्रोल में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
खीरा और ककड़ी को डाइट में जरूर शामिल करें. इनमें पानी अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है.
(Photo Credit: Unsplash)
अंकुरित मूंग या चना पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है. बार-बार लगने वाली भूख भी कम हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
ग्रीन टी को सीमित मात्रा में लिया जा सकता है. यह मीठे पेयों का बेहतर विकल्प बन सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
पपीता और अमरूद जैसे फल रोजाना खाने की कोशिश करें. इनमें फाइबर भरपूर होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
छाछ को दिन के खाने के साथ शामिल किया जा सकता है. यह पेट को हल्का रखने और पाचन में मदद कर सकती है.