16 Apr 2026
- by Mithilesh kumar singh
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
महिला हों या पुरुष हर किसी कि चाहत लंबे, घने और काले बाल की होती है. महिलाओं के लंबे बाल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
2. घुटने तक लहराएंगे बाल कई घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से बालों की ग्रोथ तेज की जा सकती है और घुटने तक लहराते बाल पाए जा सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं लंबे बाल करने के कारगर टिप्स.
(Photo Credit: Unsplash)
3. प्याज का रस प्याज का रस हेयर ग्रोथ तेज करने में मदद करता है. आप प्याज के रस में बराबर मात्रा में कोकोनट ऑयल मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
4. रूसी से छुटकारा प्याज में मौजूद सल्फर बालों के लिए बहुत अच्छा होता है और यह बालों की तेजी से बढ़ने में मदद करता है. प्याज में पाया जाने वाला एंटी फंगल गुण बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
5. मेथी का पेस्ट मेथी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. बालों की ग्रोथ तेज करने के लिए एक कप मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रखें. सुबह दानों को छानकर पीस लें. इस पेस्ट में कोकोनट ऑयल मिक्स करके बालों पर लगाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
6. बालों की हेल्थ बेहतर मेथी और कोकोनट ऑयल के पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं. मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों की हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
7. एलोवेरा और प्याज का रस एलोवेरा और प्याज का रस दोनों ही बालों की सेहत बेहतर करने में मदद करते हैं. तीन चम्मच एलोवेरा के जेल में चार चम्मच प्याज का जूस मिलाएं और दोनों को मिक्स करके बालों पर लगाएं. फिर पानी से धो लें.
(Photo Credit: Unsplash)
8. प्याज का रस और तेल बालों को लंबा करने के लिए प्याज के रस में आलू का रस और बादाम का तेल मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
9. आंवला का इस्तेमाल आंवले में विटामिन सी होता है, जो बालों को मजबूत और लंबा बनाता है. आंवला तेल से स्कैल्प की मालिश करने से लाभ मिलता है.