(Photos Credit: unsplash)
महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट हर किसी के बजट में नहीं होते. घर की चीजों से भी त्वचा की अच्छी देखभाल की जा सकती है.
(Photos Credit: unsplash)
सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश या साफ पानी से धो लें. साफ त्वचा पर घरेलू नुस्खे बेहतर असर दिखाते हैं.
(Photos Credit: unsplash)
एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी लें. इसमें जरूरत के अनुसार दही या कच्चा दूध मिला दें.
(Photos Credit: unsplash)
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें. पेस्ट बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न रखें.
(Photos Credit: unsplash)
इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें.
(Photos Credit: unsplash)
पैक को 10-15 मिनट तक सूखने दें. पूरी तरह सख्त होने पर चेहरे को जोर से न रगड़ें.
(Photos Credit: unsplash)
थोड़े गुनगुने पानी से धीरे-धीरे चेहरा साफ करें. गोलाई में मसाज करते हुए पैक हटाएं.
(Photos Credit: unsplash)
चेहरा साफ करने के बाद गुलाब जल लगाएं. इससे त्वचा को ताजगी महसूस होती है.
(Photos Credit: unsplash)
इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है.
(Photos Credit: unsplash)