Images Credit: PTI
मॉनसून की बारिश गर्मी से राहत तो देती है लेकिन इस मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही हमारी सेहत और सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है.
बारिश के मौसम घर से बाहर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर हम खुद को कई तरह की परेशानियों से बचा सकते हैं.
घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें. कई बार अचानक तेज बारिश, आंधी या जलभराव जैसी स्थिति बन जाती है.
मौसम की जानकारी होने से आप अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं और अनावश्यक जोखिम से बच सकते हैं.
बारिश में बाहर निकलते समय छाता, रेनकोट या वाटरप्रूफ जैकेट साथ रखना न भूलें.
बारिश के मौसम में अपने मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान को वाटरप्रूफ बैग या प्लास्टिक कवर में रखें.
बारिश के मौसम में यदि आप किसी वाहन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो निकलने से पहले उसकी जांच कर लें.
बारिश के मौसम में घर से निकलने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें. बाहर का खुला भोजन खाने से बचें.
यदि रास्ते में जलभराव हो तो उसमें चलने से बचें. गड्ढे, खुले मैनहोल या बिजली के तार पानी में छिपे हो सकते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.