(Photos Credit: Getty)
क्या आपने कभी सोचा है कि घर में लगा एक छोटा सा आईना आपकी किस्मत पर असर डाल सकता है?
(Photos Credit: Unsplash)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईने की सही या गलत दिशा घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल देती है.
(Photos Credit: Unsplash)
कई बार बिना जाने हम आईना ऐसी जगह लगा देते हैं, जहां से नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. इसका असर घर के माहौल से लेकर आपकी सेहत और रिश्तों तक पर पड़ सकता है.
(Photos Credit: Unsplash)
अगर आप भी चाहते हैं कि घर में हमेशा पॉजिटिव माहौल बना रहे, तो आईना लगाने के नियम जानना जरूरी है.
(Photos Credit: Unsplash)
वास्तु के अनुसार, आईना दक्षिण दिशा में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं.
(Photos Credit: Unsplash)
बेड के सामने आईना लगाना भी अशुभ माना जाता है. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है और नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
(Photos Credit: Unsplash)
रसोई के सामने आईना लगाना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता. इससे घर में झगड़े और तनाव बढ़ने की संभावना रहती है.
(Photos Credit: Unsplash)
मुख्य दरवाजे के ठीक सामने आईना लगाना भी सही नहीं होता. इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है.
(Photos Credit: Unsplash)
टूटे या धुंधले आईने का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए. यह घर में नकारात्मकता लाता है और जीवन में रुकावटें पैदा कर सकता है.
(Photos Credit: Unsplash)