पोछा लगाते समय अपनाएं ये 3 वास्तु उपाय

(Photos Credit: Getty)

वास्तुशास्त्र में घर की साफ-सफाई को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का सबसे आसान उपाय माना गया है.

अगर पोछा लगाते समय पानी में कुछ खास चीजें मिला दी जाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

पोछा लगाने के पानी में नमक मिलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

खासकर समुद्री नमक को पोछे के पानी में मिलाने से घर में सुख-शांति आती है.

पोछा वाले पानी में नींबू की कुछ बूंदू जरूर डालें, इससे निगेटिव एनर्जी दूर भागती है.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कपूर का उपयोग करने से घर में वास्तु दोष समाप्त होता है और देवी लक्ष्मी का वास होता है.

अगर संभव हो तो पोछा के पानी में नीम के पत्तों का पानी या 2-3 बूंद नीम ऑयल डालें.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, इन तीन चीजों का उपयोग करने से घर में सुख-शांति और धन की वर्षा होती है.