(All Photos Credit: ChatGPT AI)
चलिए आपको बताते हैं कि बारिश में किन 7 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए.
बरसात के मौसम में घर के कूलर, गमलों में पानी जमा होने देना सबसे बड़ी गलती है. ऐसा करना बीमारियों को दावत देना है.
बरसात के मौसम में छत या घर के ड्रेनेज पाइप की सफाई जरूर कराएं. इससे पानी जमा नहीं होगा.
कई बार हम बारिश में भीग जाते हैं और वैसे गीले कपड़ों में रहते हैं. लेकिन गीले कपड़ों को देर तक पहनने से सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ता है.
बरसात के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है. बाहर का तला-भुना खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है.
बरसात के मौसम में पीने का पानी दूषित होने का खतरा रहता है. इसलिए पानी को हमेशा फिल्टर या उबालकर पीना चाहिए.
अक्सर हम बरसात में बिना चप्पल-जूते के पानी में चलते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. बैक्टीरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
बरसात में गीले कपड़ों को घर के अंदर सुखाना मजबूरी होता है. लेकिन इससे घर में नमी बढ़ती है और ये दमा और सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए खतरनाक है.