(Photos Credit: PTI and ChatGPT AI)
बारिश के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने पर आप बीमार पड़ सकते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप मॉनसून में होने वाली कई बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.
बारिश के मौसम में पानी दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं.
बारिश के मौसम में बासी, खुला और स्ट्रीट फूड खाने से बचें. घर का ताजा और गर्म भोजन करें.
बारिश के मौसम में बाहर का खुला पानी पीने से पेट के संक्रमण, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं.
अक्सर हम बरसात में बिना चप्पल-जूते के पानी में चलते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. बैक्टीरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
बारिश के मौसम में अपने आहार में विटामिन C से भरपूर फल, हरी सब्जियां, हल्दी, अदरक, लहसुन और दही जैसी चीजें शामिल करें.
खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोएं.
बारिश के दौरान घर के आसपास पानी जमा न होने दें. मच्छरदानी, रिपेलेंट और पूरी बाजू के कपड़ों का इस्तेमाल करें.
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े लंबे समय तक न पहनें. इससे सर्दी-जुकाम, फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.