कैसे करें बरसात में हेयर की केयर?

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

बारिश का पानी और नमी बालों को कमजोर बना देते हैं. समय रहते देखभाल न करें तो हेयर फॉल बढ़ सकता है.

स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है और डैंड्रफ बढ़ने लगता है. बाल बेजान, उलझे और रूखे दिखने लगते हैं.

कंघी करते समय जरूरत से ज्यादा बाल टूटने लगें. स्कैल्प में खुजली या बदबू महसूस हो तो सावधान रहें.

बालों को देर तक गीला न रहने दें. मुलायम तौलिए से हाथों से सुखाएं.

स्कैल्प साफ रखने के लिए माइल्ड शैंपू चुनें. जरूरत हो तो सप्ताह में 2-3 बार बाल धोएं.

गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करें. इससे जड़ों को पोषण और मजबूती मिलती है.

गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं. पूरी तरह सूखने के बाद ही कंघी करें.

प्रोटीन और आयरन से भरपूर चीजें खाएं. भरपूर पानी पीना भी बालों के लिए जरूरी है.

बार-बार हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें. नेचुरल तरीके से बालों को सूखने दें.

बारिश के मौसम में सफाई का खास ध्यान रखें. सही देखभाल से बाल मजबूत, सिल्की और हेल्दी बने रहेंगे.

Read Next