(Photos Credit: Social Media)
बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन इस दौरान बढ़ी हुई नमी और पसीने की वजह से त्वचा चिपचिपी और बेजान लग सकती है.
अगर आप मानसून में भी अपनी स्किन को साफ, हेल्दी और चमकदार रखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगे.
हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, ताकि गंदगी और अतिरिक्त तेल हट जाए.
मानसून में भी त्वचा को नमी की जरूरत होती है, इसलिए हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.
शरीर में पानी की कमी न होने दें और खूब पानी पिए. इससे त्वचा हेल्दी रहती है.
विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन त्वचा को अंदर से पोषण देता है.
भारी मेकअप की जगह हल्के और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
रोज 7–8 घंटे की नींद त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है.