(Photos Credit: Social Media)
चेहरे पर नेचुरल Glow पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं हैं. सुबह उठने के बाद की कुछ आसान आदतें भी आपकी स्किन को फ्रेश और हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं.
आइए जानते हैं सुबह की ऐसी 7 आदतें, जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की Routine में शामिल कर सकते हैं.
सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है.
रातभर चेहरे पर जमा ऑयल और पसीने को हटाने के लिए सुबह हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें. स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट चुनना बेहतर है.
सुबह उठते ही बिना हाथ धोए चेहरे को छूने से बचें. हाथों पर मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया स्किन पर जा सकते हैं.
चेहरा धोने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे स्किन में नमी बनी रहने में मदद मिलती है.
अगर आप सुबह बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह त्वचा को सूरज की UV किरणों से बचाने में मदद करता है.
सुबह के खाने में फल, सब्जियां, प्रोटीन और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल करें. संतुलित डाइट का असर आपकी ओवरऑल स्किन हेल्थ पर भी पड़ता है.
सुबह के खाने में फल, सब्जियां, प्रोटीन और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल करें. संतुलित डाइट का असर आपकी ओवरऑल स्किन हेल्थ पर भी पड़ता है.