गुलाब के फूलों से सीखें ये 7 बातें 

25 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

सबक देते हैं गुलाब के फूल

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब को सिर्फ एक फूल कहना काफी नहीं होगा. गुलाब तो एक ऐसी किताब है जो हमें जीवन के कई गहरे सबक सिखाती है. 

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब अपनी खुशबू रोककर नहीं रखता. वह देता है. इंसान भी जब प्रेम, दया और अच्छाई बांटता है तो वह इन्हीं गुणो से और भी भर जाता है, इसलिए दूसरों को देना सीखें.

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब कांटों के बीच से खिलता है. जब खिलता है तो हर किसी का दिल जीत लेता है. हमें भी जीवन की विषम परिस्थितियों में भी खिलना चाहिए.

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब ज्यादा दिन नहीं टिकता. उसकी उम्र छोटी होती है, लेकिन उसे हर कोई चाहता है. यह हमें सिखाता है लंबी उम्र से ज्यादा जरूरी है अर्थपूर्ण जीवन. जब तक जिएं दूसरों के काम आएं.

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब कोमल होता है. छूने भर से टूट सकता है. फिर भी लोग उसे पसंद करते हैं. याद रखें कि कोमल या संवेदनशील होना कमजोरी नहीं है, वही इंसान को इंसान बनाता है.

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब की कली तुरंत फूल नहीं बनती. समय लगता है. जीवन में भी विकास धीरे होता है. धैर्य रखना सीखें. आपको मंजिल जरूर मिलेगी.

(Photo Credit: Unsplash)

गुलाब का फूल सिखाता है कि असली खूबसूरती तो ये है कि आप किसी के सुख-दुख में काम आ सकें. गुलाब जन्म के जश्न में भी दिखता है और कब्र पर भी चढ़ता है.

(Photo Credit: Unsplash)

सबसे सुंदर गुलाब डेविड ऑस्टिन इंग्लिश रोज को माना जाता है. गुलाब के प्रत्येक रंग का एक अलग अर्थ होता है.