मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

हममें से कई लोगों को ये नहीं पता होता की आखिर चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे करें.

तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे पैक के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है, जो अतिरिक्त तेल (sebum) को सोखकर रोम छिद्रों (pores) को गहराई से साफ करती है.

यह त्वचा को ठंडक प्रदान करती है, टैनिंग हटाती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाती है. त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करता है.

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं.

तैयार फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. ये पैक ऑयली स्किन पर नजर आने वाले तेल को कम करता है.

इसके अलावा खीरे के रस और मुल्तानी मिट्टी को साथ मिलाकर फेस पैक को बनाएं.

इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इससे चेहरे की ड्राइनेस कम होगी और स्किन पर चमक नजर आएगी.

ग्लोइंग और साफ त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर , गुलाब जल या दूध मिलाकर इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं.